{"_id":"6ab3975b80502d95960efd95","slug":"video-video-palsa-mathabhaugdha-ma-bthamasha-ghayal-12-cara-ka-bika-bramatha-pasatal-va-karatasa-bha-bramatha-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, 12 चोरी की बाइक बरामद, पिस्टल व कारतूस भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, 12 चोरी की बाइक बरामद, पिस्टल व कारतूस भी बरामद
रुपईडीहा, बहराइच। थाना रुपईडीहा पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 चोरी की मोटरसाइकिल, एक 7.65 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया। मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ कुछ आरोपी जैतापुर-चिकनिया मार्ग से नेपाल भागने की फिराक में हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर आ रहे तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। इसमें अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम निवासी सीतापुरवा सहजना घायल हो गया। उसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस और चोरी की बजाज पल्सर बरामद हुई।
मौके से फरार राजू जसगढ़ और मोहम्मद जुनेद, दोनों निवासी नेपालगंज, को पुलिस ने कुछ देर बाद रंजीतबोझा जंगल से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 10 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार अब्दुल के विरुद्ध रुपईडीहा थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दोनों नेपाली आरोपियों के विरुद्ध नेपाल में क्रमशः चार और दो अभियोग पंजीकृत हैं। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र, निरीक्षक अपराध गणेश तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार समेत पुलिस टीम शामिल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।