{"_id":"6ab3ab04c9292a39f3008c35","slug":"video-video-daugdhha-sal-btha-bha-athhara-kanaha-gashal-esadaema-ka-narakashhanae-ma-khal-naramanae-ka-pal-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डेढ़ साल बाद भी अधूरी कान्हा गौशाला, एसडीएम के निरीक्षण में खुली निर्माण की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डेढ़ साल बाद भी अधूरी कान्हा गौशाला, एसडीएम के निरीक्षण में खुली निर्माण की पोल
रुपईडीहा, बहराइच। नगर पंचायत रुपईडीहा के रंजीतबोझा गांव में प्रस्तावित कान्हा गौशाला का निर्माण निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। करीब एक करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित इस गौशाला का निर्माण 11 दिसंबर 2024 को ठेकेदार विभूति वर्मा, जनरल ऑर्डर सप्लायर, गोंडा को दिया गया था। निर्माण कार्य आठ महीने में पूरा किया जाना था और इसकी निर्धारित अवधि 11 अगस्त 2025 को समाप्त हो गई। इसके बावजूद सितंबर 2026 तक गौशाला निर्माणाधीन है।
जिलाधिकारी बहराइच के निर्देश पर उप जिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर बाउंड्रीवाल के अलावा अन्य जरूरी निर्माण कार्य अधूरे मिले। निर्माण की धीमी गति पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और मौके की स्थिति का जायजा लिया।
एसडीएम प्रकाश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी बहराइच के निर्देश हैं कि जिले में जितनी भी गौशालाएं हैं, उनका लगातार निरीक्षण किया जाए। विशेष रूप से निर्माणाधीन गौशालाओं की स्थिति की जांच की जा रही है कि आखिर निर्माण कार्य लंबित क्यों है। उन्होंने कहा कि यह भी देखा जा रहा है कि संबंधित गौशाला के निर्माण की निर्धारित समय सीमा अभी शेष है अथवा समय सीमा समाप्त हो चुकी है। यदि समय सीमा समाप्त होने के बावजूद निर्माण पूरा नहीं हुआ है तो इसके कारणों की भी जांच की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों द्वारा निर्माण की प्रगति, समय सीमा और कार्य की वास्तविक स्थिति का लगातार निरीक्षण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मौके पर पिलर निर्माण का कार्य कर रहे लखैया निवासी रामनिवास ने बताया कि ठेकेदार की ओर से उन्हें काम शुरू करने के लिए कहा गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
करीब डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बाद भी गौशाला का निर्माण पूरा न होने से इसके संचालन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्धारित समय पर निर्माण पूरा होने की स्थिति में गौशाला का संचालन शुरू हो जाना चाहिए था। अब प्रशासन की निगरानी में निर्माण कार्य को गति देने की दिशा में कार्रवाई की उम्मीद है।
मौके पर लेखपाल करुणेश त्रिपाठी सहित तहसील के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।