{"_id":"6ab397340211e0c06d00a3b0","slug":"video-video-sayara-na-mahal-para-kaya-hamal-palta-patabl-katata-na-bcaii-jana-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सियार ने महिला पर किया हमला, पालतू पिटबुल कुत्तों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सियार ने महिला पर किया हमला, पालतू पिटबुल कुत्तों ने बचाई जान
चित्तौरा (बहराइच)। दरगाह थाना के मंगलवार देर शाम को खेत में पानी लगा रही महिला पर सियार ने हमला कर जख्मी कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सियार को पकड़ लिया। इसी दौरान उसकी चीख सुनकर पहुंचे पालतू पिटबुल कुत्ते सियार से भिड़ गए। दोनों कुत्तों ने सियार को मार डाला। जख्मी महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
अहिरौरा गांव निवासी सालिया (50) बुधवार सुबह करीब आठ बजे खेत में पानी लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने उनके पैर में नोच लिया। हमले से घबराने के बावजूद सालिया ने साहस दिखाया और सियार को पकड़ लिया।
महिला की चीख सुनकर उसके पालतू कुत्ते टाइगर और मोना मौके पर पहुंच गए। दोनों कुत्तों ने सियार पर हमला कर दिया। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष होता रहा। अंत में कुत्तों ने सियार को मार डाला।
इसके बाद परिजन घायल सालिया को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत स्थिर है। घटना के बाद गांव में सियार के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।