{"_id":"6ab386d0e5deef9337087824","slug":"video-young-woman-murdered-and-body-found-naked-in-kasganj-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कासगंज में युवती की हत्या, ट्यूबवेल की छत पर मिली नग्न अवस्था में लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कासगंज में युवती की हत्या, ट्यूबवेल की छत पर मिली नग्न अवस्था में लाश
कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में अशोक नगर लाइन पार इलाके में बुधवार सुबह खेत पर लगे ट्यूबवेल की छत पर युवती का नग्न अवस्था में शव मिला। युवती की गला रेत हत्या की गई है। युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी ओपी सिंह, सीओ सदर आंचल चौहान समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अहम साक्ष्य जुटाए। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि युवती मंगलवार रात से घर से लापता बताई जा रही थी। उसका घर घटना स्थल से करीब सवा किलोमीटर दूर है। हत्या करने के बाद शव को ट्यूबवेल की छत पर फेंका गया था। परिजन से पूछताछ और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस उनकी पड़ताल में जुटी हुई है। युवती की हत्या गला रेत कर की गई है। हत्या की असल वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।