फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Udta Teer trailer release Ayushmann become Pakistani spy joins Sara in action comedy film

उड़ता तीर ट्रेलर: याददाश्त भूला पाकिस्तानी जासूस, लगाए 'भारत माता की जय' के नारे; कॉमेडी रोल में छाए आयुष्मान

Wed, 23 Sep 2026 07:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 23 Sep 2026 07:37 PM IST
सार

Udta Teer Trailer Release: अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में एक्शन के साथ बेहतरीन कॉमेडी की झलक दिखी है। आइए डालते हैं एक नजर।
 

विज्ञापन
Udta Teer trailer release Ayushmann become Pakistani spy joins Sara in action comedy film
उड़ता तीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म मजेदार और रोमांचक घटनाओं पर आधारित है। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है?
विज्ञापन

 

Udta Teer trailer release Ayushmann become Pakistani spy joins Sara in action comedy film
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
3 मिनट 18 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक पाकिस्तानी जासूस भारत में आकर अपनी याददाश्त खो देता है। इसके बाद वह भूल जाता है कि वह पाकिस्तान का जासूस है। वह भारत का देशभक्त बन जाता है और भारत की सेवा करने लगता है। वह 'भारत माता के जय' के नारे लगाता है। वह भारत में पाकिस्तान के खिलाफ काम करने लगता है। इस बीच पाकिस्तानी प्रशासन परेशान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Udta Teer trailer release Ayushmann become Pakistani spy joins Sara in action comedy film
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
ये कलाकार आए नजर 
ट्रेलर में आयुष्मान खुराना ने पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभाया है। उन्होंने जबरदस्त कॉमेडी की है, वहीं उन्होंने शानदार एक्शन भी किए हैं। ट्रेलर में एक गंभीर मुद्दे को बहुत हल्के-फुल्के और कॉमेडी अंदाज में पेश किया गया है। ट्रेलर में सारा अली खान ने भी नजर आई हैं। इसके अलावा ट्रेलर में गुलशन ग्रोवर, राम कपूर और राहुल बोस की झलक दिखी है।

विवेक ओबेरॉय: कौन हैं सहारा शाह? कैंसर से पूरी तरह ठीक हुईं, अब एक्टिंग डेब्यू करने को तैयार

विज्ञापन

Udta Teer trailer release Ayushmann become Pakistani spy joins Sara in action comedy film
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
शनदार है संगीत और विजुअल
म्यूज़िक डायरेक्टर जोड़ी सचिन-जिगर के जोशीले संगीत और शानदार विजुअल स्टाइल के साथ, ट्रेलर 'उड़ता तीर' को क्लासिक जासूसी-एक्शन फिल्मों के फॉर्मूले पर एक मजेदार और हल्के-फुल्के व्यंग्य के तौर पर पेश करता है।

'उड़ता तीर' में आयुष्मान और सारा की जोड़ी 'पति पत्नी और वो 2' के बाद फिर से साथ नजर आएगी, जिसमें रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी थीं। साथ ही, यह फिल्म लेखक आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है।

Udta Teer trailer release Ayushmann become Pakistani spy joins Sara in action comedy film
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • 'उड़ता तीर' करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा कपूर के सिख्या एंटरटेनमेंट के बीच एक और सहयोग है। 
  • इन दोनों प्रोडक्शन हाउस ने पहले 'किल' (2024), 'ग्यारह ग्यारह' (2024) और 'द लंचबॉक्स' जैसी फिल्में साथ बनाई हैं।
  • इस फिल्म को जौहर, कपूर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और अचीन जैन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
  • 'उड़ता तीर' 9 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed