फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चार संदिग्धों से पूछताछ जारी

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चार संदिग्धों से पूछताछ जारी

Thu, 22 Oct 2026 08:26 PM IST
Madhuvendra Sachan मधुवेंद्र सचान
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:26 PM IST
बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चार संदिग्धों से पूछताछ जारी
बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर चितलहवा गांव के पास पकड़े गए चार लोगों से सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। इनमें तीन लोगों के श्रीलंका का नागरिक होने और एक के तमिलनाडु निवासी होने की जानकारी सामने आई है। उनके पासपोर्ट, वीजा, पहचान संबंधी दस्तावेजों और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चारों सीमा क्षेत्र तक किस उद्देश्य से पहुंचे थे और उनकी यात्रा के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की रज्जनवा बीओपी के जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चितलहवा गांव के पास चार लोग आपस में ऐसी भाषा में बातचीत करते मिले, जिसे जवान समझ नहीं सके। संदेह होने पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई। संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई और चारों को मुर्तिहा कोतवाली ले जाया गया। पूछताछ में तीन लोगों की पहचान श्रीलंका निवासी अजीत कुमार, थिरू सल्लवम कौशल्या और प्रभास प्रभाहरन के रूप में बताई गई, जबकि चौथे व्यक्ति की पहचान तमिलनाडु निवासी अधानम सुधागर के तौर पर हुई। चारों के तमिल भाषा में बातचीत करने के कारण शुरुआती पूछताछ में परेशानी हुई। इसके बाद तमिल भाषा जानने वाले एसएसबी जवानों की मदद से उनसे जानकारी जुटाई गई।नेपाल के रास्ते श्रीलंका भेजे जाने की आशंका अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, चारों तमिलनाडु से बेंगलुरु, दिल्ली, लखनऊ और बहराइच होते हुए रुपईडीहा पहुंचे थे। वहां दो दिन रुकने के बाद वे मिहींपुरवा आए और टेंपो से चितलहवा गांव के पास सीमा क्षेत्र तक पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियां उनके इस यात्रा मार्ग और सीमा के नजदीक पहुंचने के उद्देश्य की जांच कर रही हैं। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि किसी हैंडलर के जरिए उन्हें नेपाल के रास्ते हवाई जहाज से श्रीलंका भेजने की योजना हो सकती है। हालांकि, इस आशंका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पकड़े गए लोग मंदिर जाने की बात कह रहे हैं। उनके बयान, यात्रा के विवरण और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पुलिस स्मृति दिवस: संतकबीरनगर में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

22 Oct 2026

ओंकारेश्वर जाने वालों के लिए बड़ी खबर!

22 Oct 2026

बादली समाधान शिविर में आईं 8 शिकायतें, 5 का मौके पर समाधान

बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, 99 प्रतिशत कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल पर

22 Oct 2026

कानपुर में बीरू हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेता के यहां काम करने से जुड़ा कनेक्शन

22 Oct 2026
विज्ञापन

आपात कालीन फीडर भी ब्रेक डाउन, एसडीएम ने सब स्टेशन पहुंच बहाल कराई आपूर्ति

22 Oct 2026

निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

22 Oct 2026
विज्ञापन

गोहाना में डीएपी खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें, एक आधार कार्ड पर मिले 10 बैग

22 Oct 2026

बादली हलके के गांव हसनपुर में 23 को लगेगा कृषि मेला, किसानों को मिलेगा उन्नत खेती का ज्ञान

हिसार में 1608 कर्मचारी हड़ताल पर, ग्रामीण इलाकों में 16 घंटे से बिजली सप्लाई ठप

22 Oct 2026

बिजली निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होने की आशंका, कार्यालयों में कामकाज ठप

22 Oct 2026

बाल महोत्सव के दूसरे दिन हरियाणवी लोक नृत्य और लघु नाटकों ने बांधा समां

22 Oct 2026

पुरानी बस्ती में जला रावन, गूंजे जय श्रीराम के नारे

22 Oct 2026

बिजली क्षेत्र में पैरेलल लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

22 Oct 2026

किसानों की उपज की जल्द कराएं लिफ्टिंग, सरकार खरीदेगी किसानों का एक-एक दाना : श्याम सिंह राणा

22 Oct 2026

जगाधरी अनाज मंडी में बिजली गुल होने से मचा हड़कंप, अंधेरे में धान चोरी का आरोप

22 Oct 2026

हांसी में बिजली कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल कल रात 10 बजे से शुरू, 24 अक्टूबर तक पूर्ण कार्य बहिष्कार

22 Oct 2026

VIDEO: आग की लपटों में जला ''अहंकार'', जय श्रीराम से गूंजा मैदान- रामलीला मैदान में हुआ रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन।

22 Oct 2026

VIDEO: डांडिया की खनक पर थिरके कदम, रंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएं।

22 Oct 2026

VIDEO: नाव के झूले से दो मंजिल नीचे गिरा युवक, कमर में गंभीर चोट।

22 Oct 2026

VIDEO: रामलीला ‘सीता हरण लीला का मंचन,भावविभोर हुए दर्शक।

22 Oct 2026

Video: श्रद्धा दुबे और ड्राइवर दानिश से पूछताछ, डीसीपी अर्पित विजय वर्गीय के कमरे से निकले दोनों

22 Oct 2026

VIDEO: स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया जागरूकता अभियान।

22 Oct 2026

Video: विजयपुर अंडरपास के पास बैंक जा रहे कर्मचारी से 1.65 लाख रुपये की लूट

22 Oct 2026

Video: कल पंचायत या तो संस्थान के अंदर होगी या सड़क

22 Oct 2026

Video: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: अयोध्या से 15 केंद्रों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

22 Oct 2026

गाजियाबाद: पोलियो से हौसले की उड़ान तक, सोनू ने व्हीलचेयर पर सीखा क्रिकेट खेलना

22 Oct 2026

फरीदाबाद: बाल महोत्सव कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का धमाल

22 Oct 2026

हिमाचल: शिमला में चटक धूप, मौसम ने बदली करवट

22 Oct 2026

भागलपुर में जयकारे के साथ दी गई देवी मां को विदाई

22 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed