{"_id":"6ad90bb3ae97a1677b0289ea","slug":"advocate-injured-after-being-hit-by-a-car-protest-ensues-bahraich-news-c-98-1-slko1009-158980-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कार की टक्कर से घायल हुए अधिवक्ता, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कार की टक्कर से घायल हुए अधिवक्ता, प्रदर्शन
Thu, 22 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
डीएम तिराहा पर जाम कर रहे अधिवक्ताओं को समझाते थानाध्यक्ष। -संवाद
बहराइच। देहात कोतवाली के चित्तौरा में बुधवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता अखिलेश कुमार त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अखिलेश दीवानी कचहरी में वकालत करते हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे थे। चित्तौरा के पास बहराइच-गोंडा मार्ग पर फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने चालक की पहचान मनीष के रूप में बताई है।
घटना से नाराज अधिवक्ता देहात कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम तिराहे पर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा और वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने अधिवक्ताओं को समझाया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारी वकीलों को समझाया गया है। मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।