Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
Mafia Dharmendra Kirthal's property worth Rs 3.50 crores confiscated, 55 cases including murder and murderous attack registered against Dharmendra in three states, mafia is lodged in Ambedkar Nagar jail.
{"_id":"6a947b3acb65b7506f0ca2a4","slug":"video-mafia-dharmendra-kirthals-property-worth-rs-350-crores-confiscated-55-cases-including-murder-and-murderous-attack-registered-against-dharmendra-in-three-states-mafia-is-lodged-in-ambedkar-nagar-jail-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: माफिया धर्मेंद्र किरठल की 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, धर्मेंद्र के खिलाफ तीन राज्यों में हत्या, जानलेवा हमला करने समेत 55 मामले दर्ज, अंबेडकरनगर जेल में बंद है माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: माफिया धर्मेंद्र किरठल की 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, धर्मेंद्र के खिलाफ तीन राज्यों में हत्या, जानलेवा हमला करने समेत 55 मामले दर्ज, अंबेडकरनगर जेल में बंद है माफिया
बागपत। गैंगस्टर के मामले में डीएम के आदेश पर रविवार को पुलिस ने प्रदेश के चिह्नित माफिया धर्मेंद्र किरठल की 3.40 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। साथ ही सीओ बड़ौत अंशु जैन को प्रशासक नियुक्त किया गया। इससे पहले धर्मेंद्र किरठल की 59.63 रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया कुख्यात धर्मेंद्र किरठल के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में हत्या जानलेवा हमले, लूटपाट समेत 55 मामले दर्ज है, जो कई साल से जेल में बंद है। कई माह पहले धर्मेंद्र किरठल को अंबेडकरनगर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि प्रदेश स्तर के माफिया धर्मेंद्र किरठल ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर 3.50 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी थी, जिसे चिह्नित किया गया। उसके खिलाफ रमाला थाने में गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गैंगस्टर के मामले में डीएम ने माफिया धर्मेंद्र किरठल की 8130 वर्ग मीटर भूमि कुर्क करने के आदेश जारी किए। इसके चलते रविवार को एसडीएम और सीओ ने किरठल गांव में जाकर मुनादी कराई और फिर 3.50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।