Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
CIA-I Bhiwani has apprehended a criminal carrying a reward of ₹5,000, who was involved in a shooting incident with the intent to kill.
{"_id":"6a94200cec846109700d0350","slug":"video-cia-i-bhiwani-has-apprehended-a-criminal-carrying-a-reward-of-rs5000-who-was-involved-in-a-shooting-incident-with-the-intent-to-kill-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीआईए प्रथम भिवानी ने जान से मारने की नियत से गोली चलाने की वारदात में शामिल पांच हजार का इनामी अपराधी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए प्रथम भिवानी ने जान से मारने की नियत से गोली चलाने की वारदात में शामिल पांच हजार का इनामी अपराधी काबू
भिवानी। सीआईए प्रथम भिवानी ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की वारदात में शामिल पांच हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
संदीप निवासी रिवाड़ीखेड़ा ने सदर पुलिस थाना भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 9 मई 2026 को वह अपने घर के बाहर सब्जी पैक कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां आए। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने शिकायतकर्ता संदीप को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिसमें शिकायतकर्ता बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए। शिकायत के आधार पर सदर पुलिस थाना भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीआईए प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने 29 अगस्त को अपनी टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी अंकित निवासी भैणी चंद्रपाल जिला रोहतक को भीम स्टेडियम भिवानी से गिरफ्तार किया है। अभियोग में पुलिस द्वारा इससे पहले वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि वारदात वाले दिन आरोपी अंकित बाइक चला रहा था। आरोपी अंकित अपने अन्य साथियों के साथ वारदात में शामिल था। आरोपी पर जिला रोहतक में पोस्को एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी अंकित को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। वहीं अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।