{"_id":"6ab90d81490550db79051d09","slug":"video-baghpat-keeping-the-younger-generation-away-from-drug-addiction-is-crucial-ex-servicemen-express-concern-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत: युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखना जरूरी, पूर्व सैनिकों ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखना जरूरी, पूर्व सैनिकों ने जताई चिंता
दोघट कस्बे की पट्टी खोखरा में रविवार को पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित हुई। पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा पेंशन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने युवा पीढ़ी में बढ़ती नशाखोरी को लेकर भी चिंता जताई। पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। नशे की लत युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने के साथ ही परिवार और समाज के लिए भी गंभीर समस्या बन रही है। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन बिजेंद्र पंवार ने किया। इस मौके पर नरेश फौजी, सतेंद्र, सत्यपाल, आनंद पंवार, ब्रजपाल, ओम सिंह, सतेंद्र राठी, जयकुमार, गोपाल शर्मा, ब्रह्मपाल सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।