Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Car and CNG auto collide near Hansari railway crossing; auto turns into a fireball just a minute after the crash.
{"_id":"6ab8bf91fc69c6c8aa05c81a","slug":"video-car-and-cng-auto-collide-near-hansari-railway-crossing-auto-turns-into-a-fireball-just-a-minute-after-the-crash-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कार से टकराने के बाद आग का गोला बनी सीएनजी ऑटो, हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से टकराने के बाद आग का गोला बनी सीएनजी ऑटो, हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास का मामला
रविवार सुबह सदर बाजार थाना क्षेत्र के हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास कार और सीएनजी ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के एक मिनट बाद ही सीएनजी ऑटो आग के गोले में तब्दील हो गया। देखते ही देखते ऑटो धूं-धूं कर जलने लगा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय ऑटो में कई यात्री सवार थे। लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। ऑटो से निकलते समय खैलार बबीना निवासी राजीव (31), रसोई निवासी कुबेर यादव (50), राजा का तालाब निवासी फूला देवी (70), खाती बाबा निवासी सविता (44) समेत चार यात्री जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे हादसा हुआ। सूचना पर सदर बाजार थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पहुंच गए। दमकल की गाड़ियां बुला ली गईं। आधा घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक घायलों को मामूली चोट आई है। उनका उपचार कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।