{"_id":"6a995f3c631301bb170437dc","slug":"video-baghpat-consumer-reaches-collectorate-with-lpg-cylinder-alleges-black-marketing-at-gas-agency-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत: सिलिंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा उपभोक्ता, बोला-डीएम या डीएसओ अपनी रसोई का सिलिंडर दे दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: सिलिंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा उपभोक्ता, बोला-डीएम या डीएसओ अपनी रसोई का सिलिंडर दे दें
बागपत जनपद में गैस एजेंसी पर सिलिंडर ब्लैक में बेचने का आरोप लगाते हुए किरठल निवासी फुरकान गुरुवार को हाथ में सिलिंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए उसने अधिकारियों से सिलिंडर दिलाने और गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
फुरकान का आरोप है कि गांव की गैस एजेंसी पर सिलिंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। उसने इसका विरोध किया तो उसे सिलिंडर देने से मना कर दिया गया। इसके बाद वह हाथ में सिलिंडर लेकर डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंच गया।
फुरकान ने कहा कि उसे सिलिंडर चाहिए, चाहे डीएम अपनी रसोई का सिलिंडर दें या जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अपनी रसोई का। उसके इस अंदाज को लेकर कलेक्ट्रेट में लोगों की भी नजरें उस पर टिक गईं।
कलेक्ट्रेट प्रभारी शशांक श्रीवास्तव ने मामले में गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने और उपभोक्ता को सिलिंडर दिलाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।