{"_id":"677e62fda28cadb347003077","slug":"khaikhedi-plunged-into-darkness-after-transformer-theft-baghpat-news-c-29-1-mng1001-137485-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रांसफार्मर चोरी के बाद अंधेरे में डूबा खाईखेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रांसफार्मर चोरी के बाद अंधेरे में डूबा खाईखेड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी पुरकाजी। विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव खाईखेड़ी में आधे गांव की विद्युत आपूर्ति करीब 40 घंटे से बाधित है। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दो दिन पहले चोरों ने गांव खाईखेड़ी में शिव मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर को खुर्दबुर्द कर उसका कॉपर का तार चोरी कर लिया था। इसके बाद से आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जेई चंद्रप्रकाश द्वारा पुरकाजी थाने पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से आपूर्ति बाधित है। ग्राम प्रधान धीरज त्यागी, हरिओम त्यागी, संजय त्यागी, दीपक त्यागी, भानू त्यागी ने बताया कि ग्रामीण परेशानी उठा रहे हैं। पशुओं के चारे की समस्या बनी हुई है। ग्राम प्रधान धीरज त्यागी का कहना है कि विभाग से गांव में दूसरा ट्रांसफार्मर रखने के लिए कहा गया था, मगर अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।