{"_id":"6ab6d787780571a67c035159","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159433-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर आयुष के दादा का मकान कुर्क करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर आयुष के दादा का मकान कुर्क करेगी पुलिस
विज्ञापन
बिनौली। सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर के हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर आयुष के दादा निर्भय के एक करोड़ रुपये के मकान को पुलिस रविवार को कुर्क करेगी। इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली।
मई 2025 में चुनावी रंजिश में सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वहां गोली लगने से सेवानिवृत्त एसआई तेजवीर सिंह का बेटा भी घायल हो गया था। इसमें पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आयुष तोमर, उसके दादा निर्भय, नवनीत निवासी हर्रा बिस्मपुर जिला बिजनौर समेत अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आयुष के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम में कार्रवाई की थी। पुलिस की जांच में पता चला कि हिस्ट्रीशीटर आयुष ने हरिद्वार के सिडकुल देवनगर में एक तीन मंजिला मकान खरीदकर अपने दादा निर्भय के नाम कर दिया था। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि मकान को कुर्क करने के लिए जारी किया गया नोटिस तामील कर दिया गया। अब रविवार को पुलिस टीम हरिद्वार के सिडकुल पहुंचकर कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।
-- --