{"_id":"69d100841012167099072a7a","slug":"video-kisan-sabha-stages-protest-warns-of-agitation-if-demands-are-not-met-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान सभा का प्रदर्शन, मांगें न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा का प्रदर्शन, मांगें न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी; VIDEO
जन समस्याओं सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा के बैनर तले किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
किसानों ने ज्ञापन में ब्लॉक, थाना, अस्पताल, बैंक, डाकघर और बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही बंजर, पोखर, श्मशान और चकमार्ग जैसी सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाकर उन्हें सुरक्षित कराने की बात कही। इसके अतिरिक्त खाद, बीज और सिंचाई के पानी की किल्लत दूर करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ ने बताया कि सुल्तानीपुर ग्राम पंचायत के मेहंदवारा गांव में अधूरी पड़ी लगभग 10 मीटर नाली के निर्माण की मांग प्रमुख रूप से की गई है, जिससे जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि किसानों ने कृषि ऋण माफी, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने तथा गेहूं और धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि की मांग भी उठाई। बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए किसानों ने बिजली बिल माफी, स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली विभाग का निजीकरण न करने की मांग की। किसान सभा ने तहसील दिवस, थाना दिवस और जनसुनवाई में दिए जाने वाले प्रार्थना पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अभयराज पांडेय ने आश्वासन दिया कि तहसील स्तर से जुड़े मामलों का निस्तारण 15 दिनों के भीतर करने का प्रयास किया जाएगा, जबकि अन्य मांगों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। प्रदर्शन में इम्तियाज बेग, गुलाब मौर्य, रामनेत, जियालाल, वसीर सहित कई किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।