फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water leaking from the roof of CHC Gaura; waterlogging in the premises due to a damaged boundary wall.

Azamgarh News: सीएचसी गौरा की छत से टपक रहा पानी, क्षतिग्रस्त बाउंड्री से परिसर में जलभराव

Sun, 27 Sep 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Water leaking from the roof of CHC Gaura; waterlogging in the premises due to a damaged boundary wall.
मेंहनगर गौरा गांव स्थित सीएचसी में छत से टपक रहा पानी। संवाद
गौरा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान अस्पताल की छत से जगह-जगह पानी टपकने लगा। पानी रोकने के लिए विभिन्न हिस्सों में बाल्टियां रखनी पड़ीं। फर्श पर पानी फैलने से फिसलन की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बता दें कि सीएचसी भवन का निर्माण वर्ष 2002 में लाखों रुपये की लागत से हुआ था। इसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था। करीब दो दशक बाद भवन की छत में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। बारिश होते ही इनसे पानी टपकने लगता है।
विज्ञापन

इससे मरीजों के साथ दवाओं और अन्य स्वास्थ्य सामग्री को सुरक्षित रखने में भी कर्मचारियों को परेशानी होती है। अस्पताल की बाउंड्री भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होकर गिर चुकी है। इससे बारिश का पानी बाहर से परिसर में पहुंचने के साथ जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. जैनेंद्र मिश्रा ने बताया कि जून में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिले के अधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारी के दौरे के समय भवन की समस्या से मौखिक रूप से अवगत कराया गया था। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed