चक्रवाती तूफान अर्नब ने जिले में जमकर तबाही मचाई है। जिले में करीब 100 जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। इससे स्टेट हाइवे आजमगढ़-गाजीपुर सहित लिंक मार्गों पर कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
तस्वीरों में तूफान अर्नब की तबाही: 100 जगहों पर पेड़, 150 जगहों पर खंभे गिरे; आजमगढ़ नपा ऑफिस भी पानी-पानी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:56 AM IST
सार
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से जिले में तेज हवा और बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। करीब 100 स्थानों पर पेड़ और 150 जगह बिजली के खंभे गिर गए। स्टेट हाईवे समेत लिंक मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। करीब 25 मिमी बारिश से शहर के निचले इलाकों और नपा कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन