फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New executive committee of Agarwal Yuva Samaj formed; Ayush becomes President and Ambar General Secretary.

Azamgarh News: अग्रवाल युवा समाज की नई कार्यकारिणी गठित, आयुष अध्यक्ष और अंबर महामंत्री बने

Sun, 27 Sep 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
New executive committee of Agarwal Yuva Samaj formed; Ayush becomes President and Ambar General Secretary.
श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में मौजूद अग्रवाल युवा समाज के लोग। स्रोत-संगठन
श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार देर रात अग्रवाल युवा समाज की बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें आयुष अग्रवाल को अध्यक्ष, अंबर अग्रवाल को महामंत्री और आदर्श अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में हर्षित अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल व शशांक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, नमन अग्रवाल को सहमंत्री, अच्छत अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष और आयुष गर्ग को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन

वहीं, संरक्षक मंडल में सर्वोत्तम गोयल व संदीप अग्रवाल को संरक्षक और निखिल अग्रवाल को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रफुल्ल अग्रवाल व कुशाग्र गर्ग ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने निवर्तमान पदाधिकारियों से नई कार्यकारिणी को जल्द कार्यभार सौंपने का आग्रह किया। इस पर महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्तूबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया। बैठक में गंगन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल आदि रहे। संरक्षक पंकज अग्रवाल ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed