{"_id":"6af32f01658a3fc2a30e5847","slug":"video-video-yama-thavataya-para-bb-kamaraya-thhama-ma-umaugdha-janasalb-thagal-ma-pahalvana-na-thakhae-thava-paca-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यम द्वितीया पर बाबा कमरिया धाम में उमड़ा जनसैलाब, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यम द्वितीया पर बाबा कमरिया धाम में उमड़ा जनसैलाब, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
यम द्वितीया के पावन पर्व पर तहसील बीकापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत तारडीह स्थित बाबा कमरिया धाम पर भव्य मेला और दंगल आयोजित किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचीन परंपरा से जुड़ा यह मेला अब क्षेत्र के प्रमुख आकर्षण के साथ पर्यटन स्थल के रूप में भी पहचान बना चुका है।
दंगल में अयोध्या, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और दिल्ली समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसमें 21 से अधिक जोड़ कुश्तियां हुईं। सबसे बड़ी एक लाख रुपये की कुश्ती अयोध्या केसरी आशीष पहलवान और दिल्ली के अभिषेक पहलवान के बीच हुई। रोमांचक मुकाबले में आशीष पहलवान ने अभिषेक को पटखनी देकर जीत हासिल की। वहीं मुमताज नगर के बिजली पहलवान और महाबली पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। गोरखपुर के इंद्रभान को हराकर पंकज पहलवान विजयी रहे।
दंगल देखने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। मेले में महिलाओं और बच्चों ने मिठाई, जलेबी, खिलौने और गुब्बारों की दुकानों पर खरीदारी की। इस मौके पर महादेव यादव, रामशंकर यादव, राजकुमार यादव उर्फ गोली, हीरालाल पहलवान, शीतला यादव, ग्राम प्रधान राजित राम सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।