{"_id":"6af2d5d8775dc3d8ad09da6b","slug":"video-annakut-prasad-festival-was-celebrated-by-agarwal-bhawan-trust-in-ayodhya-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अग्रवाल भवन ट्रस्ट की ओर से अन्नकूट प्रसाद उत्सव मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अग्रवाल भवन ट्रस्ट की ओर से अन्नकूट प्रसाद उत्सव मनाया गया
अयोध्या में दीपावली पर्व पर प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में आज अयोध्या में अन्नकूट प्रसाद उत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दीप जलाकर किया। अग्रवाल भवन ट्रस्ट अयोध्या द्वारा संचालित रघुकुल सदन देवकाली में प्रतिपदा तिथि पर यह आयोजन किया गया है।
ट्रस्ट के महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि दीपावली के अवसर पर प्रभु श्रीराम को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद अन्नकूट प्रसाद के रूप में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
अन्नकूट महोत्सव को लेकर रघुकुल सदन को फूलों और दीपों से भव्य तरीके से सजाया गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। भगवान श्रीराम के दरबार में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हो रहा है। भक्तजन जय श्रीराम के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार, इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।