{"_id":"6af2e08e6a476cabf507dced","slug":"video-sdm-seeks-report-from-co-over-illegal-firecracker-sales-in-bhelsar-shujaganj-ayodhya-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के भेलसर-शुजागंज में अवैध पटाखा बिक्री का मामला, एसडीएम ने सीओ से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के भेलसर-शुजागंज में अवैध पटाखा बिक्री का मामला, एसडीएम ने सीओ से मांगी रिपोर्ट
अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर और शुजागंज में निर्धारित स्थल से अलग पटाखों की दुकानें लगाने का मामला सामने आया है। भेलसर में पप्पू आरा मशीन के पास और शुजागंज में पक्के तालाब पर छह, सात और आठ नवंबर को पटाखों की दुकानें लगी थीं। दोनों स्थानों पर पुलिस चौकियों से चंद कदमों की दूरी पर बिक्री होने के बावजूद पुलिस की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह और शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने दुकानों के संचालन की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। वहीं, दुकानदार श्याम जायसवाल और सुरेंद्र जायसवाल ने प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
दुकानों पर सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी सामने आई। नियमानुसार 200 लीटर पानी का ड्रम रखना अनिवार्य है, जबकि दुकानों के पास एक से दस लीटर क्षमता वाले ड्रम रखे मिले। प्रशासन ने पटाखा बिक्री के लिए केवल करीमपुर स्थित रावण मैदान निर्धारित किया था। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि किसी प्रकार की आगजनी या दूसरी घटना हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती?
एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि मामले में सीओ से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।