{"_id":"6af2e3e412915b737700d9af","slug":"akhilesh-will-pay-obeisance-to-ramlala-in-ayodhya-along-with-his-family-and-will-work-out-political-equations-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में फिर सजने लगा सियासी मंच: परिवार सहित रामलला के दर पर अखिलेश टेकेंगे माथा, साधेंगे सियासी समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में फिर सजने लगा सियासी मंच: परिवार सहित रामलला के दर पर अखिलेश टेकेंगे माथा, साधेंगे सियासी समीकरण
Tue, 10 Nov 2026 03:00 PM IST
Bhupendra Singh
नितिन श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
नितिन श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:00 PM IST
सार
वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को सपरिवार अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान वह हनुमानगढ़ी में बजरंगबली और राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे तथा साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे। राम मंदिर निर्माण के बाद अखिलेश यादव के इस प्रस्तावित धार्मिक दौरे को प्रदेश की राजनीति और आगामी चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
परिवार के साथ अखिलेश यादव (सांकेतिक)
- फोटो : वीडियो/ स्क्रीन ग्रैब
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच, अयोध्या एक बार फिर प्रदेश की राजनीति का केंद्र बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 दिसंबर को सपरिवार रामनगरी पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर राम मंदिर निर्माण के बाद उनका यह पहला प्रस्तावित कार्यक्रम है।
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन और राम मंदिर में रामलला का दर्शन-पूजन शामिल है। इसके अतिरिक्त, वह साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे। अयोध्या का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व प्रदेश की राजनीति को लंबे समय से प्रभावित करता रहा है। राम मंदिर निर्माण के बाद यहां होने वाली हर बड़ी राजनीतिक गतिविधि का संदेश देश और प्रदेशव्यापी होता है। ऐसे में, चुनाव से पहले अखिलेश यादव का रामलला के दरबार में पहुंचना सपा की राजनीतिक दिशा के लिहाज से चर्चा का विषय बन सकता है।
विज्ञापन
यह ध्यान देने योग्य है कि अखिलेश यादव इससे पहले 8 अक्तूबर को पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने अयोध्या आए थे। उस दौरान उनके राम मंदिर और हनुमानगढ़ी न जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठे थे। भाजपा नेताओं ने भी इस मुद्दे पर सपा अध्यक्ष को निशाना बनाया था। अबकी बार दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के प्रस्तावित कार्यक्रम को इसी पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है। इससे पहले, वह विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान 26 फरवरी को हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचे थे।

अखिलेश परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर पहुंचेंगे
सपा के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने दीपोत्सव के दौरान अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन की जानकारी दी थी। उनके अनुसार, अखिलेश परिवार के साथ एक धार्मिक यात्रा पर आएंगे। इसमें हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ साधु-संतों से मुलाकात का कार्यक्रम है। हालांकि, अभी तक किसी अन्य राजनीतिक या सार्वजनिक कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई है।