{"_id":"6a12f6131af80c1b830ca647","slug":"video-video-manaka-vahana-saugdhaka-naramanae-para-bhaugdhaka-sathanaya-lga-daema-sa-shakayata-ka-catavana-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मानक विहीन सड़क निर्माण पर भड़के स्थानीय लोग, डीएम से शिकायत की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मानक विहीन सड़क निर्माण पर भड़के स्थानीय लोग, डीएम से शिकायत की चेतावनी
नगर के अश्वनीपुरम वार्ड स्थित वज़ीरगंज से चेला छावनियां मोहल्ले में चल रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि नगर निगम की ओर से कराए जा रहे आरसीसी सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा।
शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने बताया कि आठ इंच मोटाई और केमिकल मिश्रण की जगह मात्र ढाई से तीन इंच मोटी ढलाई की जा रही है। एक महीने में केवल 15 मीटर सड़क बनी है, जबकि क्षेत्र की करीब एक हजार आबादी को आवागमन में परेशानी हो रही है।
लोगों ने नगर निगम और ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप लगाया। जेई अरुण सिंह और एई राजपति यादव से शिकायत के बावजूद संतोषजनक कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोगों ने 25 मई को जिलाधिकारी से मिलकर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण और शीघ्र कार्य पूरा कराने की मांग करने की घोषणा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।