{"_id":"6aa58d90134353ceab067f23","slug":"camp-on-the-14th-and-15th-for-the-measurement-of-assistive-devices-for-children-with-disabilities-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-158551-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दिव्यांग बच्चों के उपकरण मापन के लिए 14 व 15 को कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दिव्यांग बच्चों के उपकरण मापन के लिए 14 व 15 को कैंप
Sat, 12 Sep 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जिले में 14 और 15 सितंबर को उपकरण मापन कैंप लगेगा। 14 सितंबर को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) तारुन में कैंप लगेगा। इसमें बीकापुर, मसौधा, हैरिंग्टनगंज, तारुन, मया और पूरा ब्लॉक के बच्चे शामिल होंगे। यहां चिह्नित उपकरणों का वितरण एक दिसंबर को किया जाएगा। 15 सितंबर को बीआरसी रुदौली में कैंप आयोजित होगा। इसमें सोहावल, रुदौली, मवई, अमानीगंज, मिल्कीपुर और नगर क्षेत्र के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इन बच्चों को उपकरण दो दिसंबर को दिए जाएंगे। कैंप में शारीरिक, बौद्धिक, दृष्टि तथा वाक्-श्रवण दिव्यांगता वाले बच्चों का मापन किया जाएगा। परिषदीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिका के बच्चे भी शामिल हो सकेंगे। अभिभावकों को दो फोटो, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र या बीपीएल कार्ड और पहचान संबंधी दस्तावेज की छायाप्रति लानी होगी।
विज्ञापन