{"_id":"6ac8e5aad4c0f10cea0ef9f1","slug":"video-video-ayathhaya-ma-sava-sata-karayakarama-ma-patara-lbharathaya-ka-yajanao-ka-lbha-thalna-para-jara-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में सेवा सेतु कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में सेवा सेतु कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर
अयोध्या के बीकापुर में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छह दिवसीय सेवा सेतु कार्यक्रम शुरू हुआ। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों से सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को चिह्नित कर लाभ दिलाने की अपील की।
पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। इनका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर समाज में उनके योगदान की सराहना की। कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। पोषण, स्वास्थ्य और जनजागरूकता के क्षेत्र में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, लघु सिंचाई, खाद्य एवं रसद तथा आजीविका मिशन विभाग की ओर से स्टाल लगाए गए। विभागाध्यक्षों ने योजनाओं का प्रस्तुतीकरण कर पात्र लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को चिह्नित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, खंड विकास अधिकारी गणेश दत्त शुक्ला सहित भाजपा पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संचालन सहायक विकास अधिकारी आरडी बद्रीनाथ पांडेय ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।