{"_id":"6ac8e9d3bd727ba7340f304b","slug":"video-video-akhalsha-ka-canata-para-bhaugdhaka-vathhayaka-bl-rathal-sa-canava-lugdha-jamanata-jabta-ha-jaega-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अखिलेश की चुनौती पर भड़के विधायक, बोले- रुदौली से चुनाव लड़ें, जमानत जब्त हो जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अखिलेश की चुनौती पर भड़के विधायक, बोले- रुदौली से चुनाव लड़ें, जमानत जब्त हो जाएगी
अयोध्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक पवन पांडेय की भागवत कथा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
शुक्रवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड रुदौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने सपा प्रमुख पर पलटवार किया। उन्होंने अखिलेश यादव को रुदौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उनकी जमानत जब्त कराने का काम करेंगे।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के संवैधानिक पद पर आसीन होने के साथ ही संत और पीठाधीश्वर भी हैं। अयोध्या जैसी धार्मिक और मर्यादा की धरती पर मुख्यमंत्री के प्रति टिप्पणी किए जाने पर उसका जवाब देना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को यह समझना चाहिए कि अयोध्या मर्यादा की धरती है और यहां धार्मिक मंच से संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को चुनौती देना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने भागवत कथा के धार्मिक मंच से जिस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी, वह मर्यादा के विरुद्ध है। विधायक ने कहा कि यह वही धरती है, जहां अहंकार करने वालों का अहंकार चकनाचूर हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री को चुनौती देकर उनका मजाक उड़ाने का प्रयास किया है।
रामचंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में कहीं से भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दे सकते हैं। उन्होंने सपा प्रमुख को सीधे रुदौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उनका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने का काम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।