फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Expired juice found in medical store in haldwani

वीडियो: मेडिकल स्टोर में मिला एक्सपायरी जूस, खुले में फेंका था बायोमेडिकल वेस्ट; 10 हजार जुर्माना वसूला

Fri, 09 Oct 2026 12:33 PM IST
Heera Heera
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:33 PM IST
Expired juice found in medical store in haldwani
हल्द्वानी के मेडिकल स्टोर में लापरवाही का मामला सामने आया है। मुखानी स्थित एक मेडिकल स्टोर में बिक्री के लिए रखा जूस एक्सपायर मिला जबकि दुकान के बाहर खुले में एक्सपायरी दवाएं, सीरिंज और बायोमेडिकल वेस्ट पड़ा था। नगर निगम की चेकिंग में मामला खुलने के बाद खाद्य सुरक्षा और ड्रग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जूस के सैंपल लिए, वहीं बायोमेडिकल वेस्ट को लेकर स्टोर संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सीएस टोलिया और सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट के नेतृत्व में टीम बृहस्पतिवार को मुखानी नहर कवरिंग रोड पर चेकिंग पर निकली थी। इसी बीच प्राइवेट अस्पताल के सामने स्थित जीआरडी मेडिकल स्टोर के बाहर बायोमेडिकल वेस्ट फेंका मिला। इसमें एक्सपायरी दवा, सीरिंज आदि शामिल था। इस पर दवा व्यापारी से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी दौरान निगम अधिकारियों की नजर वहां बिक्री के लिए रखे गए जूस पर पड़ी तो इनमें से अधिकतर पैक एक्सपायर हो चुके थे। सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और एक्सपायरी सामग्री की सैंपलिंग की। विभाग ने बगैर फूड लाइसेंस जूस व अन्य खाद्य सामग्री बेचने पर भी कार्रवाई की है। ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर दवाइयों की जांच की। उन्होंने बताया कि दवाएं ठीक थीं। फ्रिज में भी रखा था एक्सपायर जूस नगर निगम की टीम ने मेडिकल स्टोर में बाहर एक्सपायरी डेट का जूस मिलने के बाद फ्रिज में जूस का पैकेट देखा तो वह भी एक्सपायर निकला। इससे मामला गंभीर हो गया। इससे ग्राहकों और जरूरतमंदों को इसकी बिक्री करने का संदेह हुआ। स्टोर स्वामी अधिकारियों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाया। मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट का पैक्ड जूस बेचने की सूचना आई थी, स्टोर स्वामी इससे संबंधी लाइसेंस नहीं दिखा पाए, चालान की कार्रवाई की गई है। केस दर्ज करने के लिए जिला प्रशासन को संस्तुति की जा रही है। - अजब सिंह रावत, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंडर-14 में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल की टीम ने जीता मुकाबला, सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ

09 Oct 2026

वीडियो: बागेश्वर में आज से पांचवें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आगाज, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

09 Oct 2026

वीडियो: पंतनगर में आज मानव तस्करी सम्मेलन, नेपाल से भारत तक फैले नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

हथियार सप्लाई की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तेज रफ्तार कार पर चलाई गोली

09 Oct 2026

VIDEO: आगरा में गैस सिलिंडर लीक से घर में लगी आग, तीन लोग गंभीर झुलसे

09 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: सूरजकुंड रामलीला का शुभारंभ, धार्मिक उत्सव का रहा माहौल

08 Oct 2026

शास्त्री पुल की रेलिंग पर बैठकर रील बनाते समय गंगा में गिरा युवक, VIDEO

08 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: नगर निगम में फूटा महिलाओं का गुस्सा, आठ घंटे तक नारेबाजी, मशाल थामकर किया प्रदर्शन

08 Oct 2026

बिजली निगम के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, VIDEO

08 Oct 2026

राम ने किया ताड़का का वध, धर्म की रक्षा का संदेश; VIDEO

08 Oct 2026

धरना-जाम के बाद जागा प्रशासन, कॉलोनी में कूड़ा डंपिंग पर रोक; VIDEO

08 Oct 2026

कानपुर: डीएम व नगर आयुक्त ने रात्रिकालीन निरीक्षण में स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिए निर्देश

08 Oct 2026

VIDEO: पंप हाउस में सफाई कर रहा कर्मचारी करंट से झुलसा

08 Oct 2026

VIDEO: विवाहिता की मौत के महीने भर बाद भी आरोपी फरार

08 Oct 2026

VIDEO: कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट

08 Oct 2026

VIDEO: दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत चार घायल

08 Oct 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

08 Oct 2026

VIDEO: रीठई में घर में घुसकर मारपीट, एसीपी के आदेश पर 12 पर प्राथमिकी

08 Oct 2026

VIDEO: जनकपुरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

08 Oct 2026

VIDEO: पेड़ के नीचे कंबल ओढ़कर सो रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

08 Oct 2026

VIDEO: बीएससी छात्रा को गोली मारने के बाद टोलकर्मी ने की आत्महत्या

08 Oct 2026

VIDEO: आगरा में जनकपुरी आयोजन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन फेल, लगा जाम; हाईवे पर चलते रहे ट्रक

08 Oct 2026

VIDEO: भाई-बहनों पर हमले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी

08 Oct 2026

VIDEO: जलकल के ठेकेदार और उसके चार कर्मचारियों पर प्राथमिकी

08 Oct 2026

VIDEO: आग और सिलिंडर में धमाके से जले तीन ढाबे और झोपड़ी

08 Oct 2026

VIDEO: अधिवक्ता से गाली-गलौज कर फाइल छीनी, धमकाया

08 Oct 2026

VIDEO: किन्नरों के हंगामे में आठ पर प्राथमिकी

08 Oct 2026

कानपुर: पनकी के हिमालय भवन के फ्लैट के दूसरे कमरे की फर्श भी धंसी

08 Oct 2026

दिल्ली के कॉलेजों व यूनिवर्सिटी के छात्रों को उकसा रही है सीजेपी, दो लाख पोस्टर बांटेगे

08 Oct 2026

फरीदाबाद में नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल स्थगित, मांगों पर सहमति का आश्वासन

08 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed