{"_id":"6ac88f264a638e2dd603c2e7","slug":"video-video-saltanapara-ma-yatayabra-ka-samarathana-ma-takanaya-paraka-ma-jata-samarathaka-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुल्तानपुर में यूट्यूबर के समर्थन में तिकोनिया पार्क में जुटे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुल्तानपुर में यूट्यूबर के समर्थन में तिकोनिया पार्क में जुटे समर्थक
यूट्यूबर संजय यदुवंशी के समर्थन में शुक्रवार को तिकोनिया पार्क में समर्थक जुटने लगे। पुलिस की कथित ज्यादती के विरोध में समर्थकों ने शांतिपूर्ण धरने का ऐलान किया है। भीड़ जुटने और वाहनों के काफिले के प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया।
संजय यदुवंशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ धारा 307 के तहत कोई मुकदमा दर्ज नहीं है और उन्हें गलत तरीके से अपराधी के रूप में पेश किया जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 10 बजे तिकोनिया पार्क में धरने का आह्वान किया।
समर्थकों ने धम्मौर थाने के एसएचओ समेत पूरे थाने के पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि वे पुलिस की कथित ज्यादती के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे।
उधर, समर्थकों के जुटने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।