फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Itarsi Police Detains 15 Cockroach Party Supporters Going to Delhi Protest

एमपी समाचार: दिल्ली जा रहे कॉकरोच पार्टी के 15 लोग इटारसी में हिरासत में, ट्रेन के जनरल कोच में पहुंची पुलिस

Fri, 09 Oct 2026 05:31 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 09 Oct 2026 05:31 PM IST
सार

महाराष्ट्र से दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 15 लोगों को इटारसी जंक्शन पर गोवा एक्सप्रेस से उतारकर हिरासत में लिया गया। इनमें तीन युवतियां और 12 युवक शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान विरोध और नारेबाजी हुई।

विज्ञापन
Itarsi Police Detains 15 Cockroach Party Supporters Going to Delhi Protest
दिल्ली जा रहे सीजेपी के 15 लोग इटारसी में हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र से आंदोलन के लिए दिल्ली जा रहे कॉकरोच पार्टी के 15 लोगों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। महाराष्ट्र से गोवा एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रहे इन लोगों को इटारसी जंक्शन पर ट्रेन के जनरल कोच से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। इनमें तीन युवतियां और 12 युवक शामिल बताए जा रहे हैं। दिल्ली पहुंचकर कॉकरोच पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन में समर्थन देने जा रहे लोगों को जैसे ही इटारसी स्टेशन पर पुलिस ने घेरा, ट्रेन के अंदर हलचल तेज हो गई और स्टेशन पर भी हंगामे के हालात बन गए। पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने विरोध किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित है प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रस्तावित प्रदर्शन है। इसी प्रदर्शन में समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र से कुछ लोग गोवा एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली रवाना हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई थी।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचते ही पुलिस ने घेरा जनरल कोच
शाम करीब छह बजे जैसे ही गोवा एक्सप्रेस इटारसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची, पुलिस ने जनरल कोच को घेर लिया। महिला और पुरुष पुलिसकर्मी कोच में दाखिल हुए और जांच के बाद 15 लोगों को ट्रेन से नीचे उतार लिया। इनमें तीन युवतियां और 12 युवक शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी
ट्रेन से उतारे जाने के बाद लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। कुछ देर तक ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने सभी 15 लोगों को अपने वाहनों से एक गोपनीय स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed