Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Allegations of two youths being beaten and subjected to electric shocks at a BJP MLA mansion

मुरादाबाद: भाजपा विधायक की काेठी में दो युवकों को करंट लगा पीटने का आरोप, एक की हालत बिगड़ी, पुलिस को दी तहरीर

Fri, 09 Oct 2026 07:20 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 09 Oct 2026 07:20 PM IST
सार

चोरी के शक में दो युवकों को बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुशांत सिंह की कोठी में बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाने का आरोप लगा है। एक युवक की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Allegations of two youths being beaten and subjected to electric shocks at a BJP MLA mansion
भाजपा विधायक की शह में पिटाई का आरोप - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के बेटे एवं बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुशांत सिंह के रतूपुरा स्थित घर में चोरी के शक में तीन युवकों अतुल, लविश और रामू कश्यप की पिटाई का आरोप लगा है। रामू की मां ने ठाकुरद्वारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके बेटे को करंट लगाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है।

विज्ञापन


काशीपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं युवकों के परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह थाने पर हंगामा किया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। युवक की मां द्वारा तहरीर देकर जो आरोप लगाए गए हैं उनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

Trending Videos

डिलारी कस्बे के शांति कुंज निवासी ओमवती ने ठाकुरद्वारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके मोहल्ले में रहने वाले अतुल कुमार और लविश कुमार बढ़ापुर के विधायक सुशांत सिंह के ठाकुरद्वारा के रतूपुरा स्थित घर (महल) में काम करते हैं। कुछ दिन पहले विधायक के घर से सोने के कंगन चोरी हो गए थे।

शक यहां काम करने वाले अतुल और लविश पर था। आरोप है कि विधायक के कर्मचारियों ने दोनों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। इन दोनों ने आरोप लगा दिया कि जेवर रामू कश्यप के पास हैं। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक के कुछ लोग सात अक्तूबर की शाम रामू के घर पहुंच गए और वह रामू को अपने साथ विधायक के घर ले गए।

ओमवती ने बताया कि वह अपने पति और परिवार के अन्य लोगों के साथ विधायक के घर पहुंची तो उन्होंने रामू से नहीं मिलवाया और सुबह छोड़ने की बात कही। इसके बाद परिजन लौट गए। ओमवती का दावा है कि अगले दिन वह विधायक के घर फिर पहुंच गए। रामू को शाम को छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम तक तीनों को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा गया। करंट भी लगाया गया, जिससे रामू की हालत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर रामू को पहले रतूपुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर विधायक के लोग ही रामू को काशीपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है।

इसकी जानकारी मिलते ही रामू के परिवार के लोग और महिलाएं डिलारी थाने पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया। सीओ ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन चले गए लेकिन शुक्रवार की सुबह फिर से इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन

डिलारी पुलिस ने मामला ठाकुरद्वारा क्षेत्र में होने की बात कहकर ठाकुरद्वारा भेज दिया। इसके बाद लोग ठाकुरद्वारा सीओ दफ्तर पहुंच गए और उन्होंने कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार की शाम ओमवती ने ठाकुरद्वारा थाने में तहरीर देकर विधायक सुशांत सिंह और अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
 
जानकारी मिली है कि कुछ लोग रामू को अपने साथ विधायक के आवास ले गए थे। वहां उसकी पिटाई किए जाने का आरोप है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed