{"_id":"6ac8f06744a38fa93c0f55b4","slug":"video-ayathhaya-tharaga-paja-padal-ma-masa-mathara-ka-savana-para-raka-palsa-na-thalii-shapatha-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: दुर्गा पूजा पंडालों में मांस-मदिरा के सेवन पर रोक, पुलिस ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: दुर्गा पूजा पंडालों में मांस-मदिरा के सेवन पर रोक, पुलिस ने दिलाई शपथ
अयोध्या: अयोध्या के बीकापुर तहसील क्षेत्र में नवरात्रि और दशहरा पर दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार शाम कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, डीजे संचालकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में दुर्गा पूजा पंडालों में मांस-मदिरा और नशीले पदार्थों के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई।
उन्होंने शपथ दिलाई कि न तो स्वयं मांस-मदिरा और नशीले पदार्थों का सेवन करेंगे और न ही ऐसा करने वाले किसी व्यक्ति को पंडाल परिसर में प्रवेश करने देंगे। उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर शपथ का पालन करने का संकल्प लिया।
एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी की सामूहिक भूमिका जरूरी है। प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने पंडालों के आसपास साफ-सफाई रखने और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिमाएं स्थापित करने को कहा। नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। शोभायात्रा और विसर्जन के दौरान नशे में शामिल होने तथा तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
एसपी ग्रामीण ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। सीओ दिनेश गोदारा ने बताया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में 188 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में समितियों की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सुरक्षा अधिकारी के परिचय पत्र भी वितरित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।