{"_id":"6accd310c2a649cfb8096c0e","slug":"video-ayathhaya-navana-parata-oura-parakarama-maraga-ka-bhama-sa-hataya-gaya-atakaramanae-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: नवीन परती और परिक्रमा मार्ग की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: नवीन परती और परिक्रमा मार्ग की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
अयोध्या: अयोध्या के बीकापुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में सार्वजनिक नवीन परती की भूमि और परिक्रमा मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को सोमवार को तहसील प्रशासन ने हटवा दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से भूमि को कब्जामुक्त कराया।
एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर निवासी शैल कुमारी पत्नी हरिप्रसाद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गाटा संख्या 310 ग की नवीन परती भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने टीनशेड और छप्पर रखकर कब्जा कर लिया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसके बाद सोमवार को तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की टीम गांव पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से नवीन परती भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। साथ ही शैल कुमारी के गाटा संख्या 365 से सटे परिक्रमा मार्ग को भी चिह्नित कर अतिक्रमणमुक्त कराया गया।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रामखेलावन, राजस्व निरीक्षक दिनेश सिंह, हल्का लेखपाल सविता पटेल और लेखपाल अमन पांडेय सहित राजस्व टीम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।