Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rss-election-coordination-model-five-states-uttar-pradesh-bjp-strategy-Emphasis-on-grievances-hindutva-pda

पांच राज्यों में चुनावी रणनीति को धार देगा संघ: यूपी पर ज्यादा फोकस, भागवत के साथ मंथन में निकली पीडीए की काट

Mon, 30 Nov 2026 03:50 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 30 Nov 2026 03:50 AM IST
सार

हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनावों में अपनाए गए समन्वय मॉडल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जिला और विधानसभा स्तर पर समितियां गठित होंगी, जो स्थानीय नाराजगी दूर करने, मतभेद सुलझाने और सामाजिक संगठनों से संवाद बढ़ाने का काम करेंगी।

विज्ञापन
rss-election-coordination-model-five-states-uttar-pradesh-bjp-strategy-Emphasis-on-grievances-hindutva-pda
जिला और विधानसभा स्तर पर बनेंगी समितियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का चुनावी समन्वय मॉडल अब पांच अन्य राज्यों में भी अपनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए संघ ने रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


चुनावी राज्यों में रणनीति के तहत जिला स्तर से लेकर विधानसभा क्षेत्र तक समन्वय समितियां गठित की जाएंगी। इन समितियों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर नाराजगी दूर करना, आपसी मतभेद सुलझाना और सामाजिक संगठनों के बीच संवाद बढ़ाकर भाजपा के पक्ष में अनुकूल माहौल तैयार करना होगा। इस पूरी रणनीति में उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले बनी रणनीति की रुपरेखा
सूत्रों के मुताबिक, रणनीति की शुरुआती रूपरेखा करीब एक सप्ताह पहले संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक में तैयार की गई थी। इसमें सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह-सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और अरुण कुमार के अलावा दिनेश, मिलिंद परांडे और बजरंग लाल समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए थे। रविवार को सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ हुई बैठक में इस योजना पर विस्तार से विचार-विमर्श कर रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे समूहों की बैठकों में दूर करेंगे नाराजगी
संघ की रणनीति के तहत समन्वय समितियां छोटे-छोटे समूहों में बैठकें करेंगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाया जाएगा। जिन क्षेत्रों में भाजपा या उससे जुड़े संगठनों के प्रति नाराजगी है, वहां संवाद के जरिये समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश होगी।

संघ का जोर स्थानीय मुद्दों के साथ हिंदुत्व, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को प्रमुखता से सामने रखने पर रहेगा। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में अपनाए गए इसी मॉडल को अब संबंधित राज्यों के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के अनुरूप ढाला जाएगा।

यूपी में पीडीए की काट बनेगा सामाजिक समन्वय
उत्तर प्रदेश संघ की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यहां विपक्ष की पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) राजनीति को बड़ी चुनौती माना जा रहा है। जवाब में संघ जातीय समीकरणों को साधने के साथ हिंदुत्व और सामाजिक एकता का संदेश मजबूत करने की रणनीति पर काम करेगा। समन्वय समितियों में विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संघ के साथ समन्वय बैठकें कर कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने पर जोर दे रहे हैं। 

मोदी को निशाना बनाने को राष्ट्रवाद से जोड़ने की तैयारी
राष्ट्रीय स्तर पर संघ पीएम नरेंद्र मोदी को विदेशी ताकतों की ओर से निशाना बनाए जाने के मुद्दे को भी प्रमुखता देने की तैयारी में है। इसके जरिये राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता के संदेश को मजबूत करने की कोशिश होगी। दिल्ली में राष्ट्र वंदन कार्यक्रम भी इससे जोड़कर देखा जा रहा।


मणिपुर में संघ की भूमिका चुनावी रणनीति के साथ शांति बहाली की कोशिशों तक विस्तारित है। सह-सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल संवाद और संपर्क के माध्यम से विभिन्न पक्षों के बीच दूरियां कम करने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed