फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nh 07 kala amb paonta sahib road condition repair 25 crore four lane

सिरमौर: फोरलेन का इंतजार, गड्ढों में तब्दील एनएच-07 पर जोखिम भरा सफर; 25 करोड़ से सुधरेगी सड़क

Mon, 12 Oct 2026 11:50 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:50 AM IST
nh 07 kala amb paonta sahib road condition repair 25 crore four lane
कालाअंब से पांवटा साहिब तक राष्ट्रीय राजमार्ग-07 को फोरलेन बनाने की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन मौजूदा सड़क की बदहाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रखरखाव न होने के कारण हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, जबकि सड़क किनारे कारोबार करने वाले लोग धूल-मिट्टी और शोर से परेशान हैं। शक्तिनगर-दोसड़का से खजूरना पुल तक सड़क की हालत ज्यादा खराब है। इसके अलावा बोहलियों, शंभूवाला, सैनवाला, मोगीनंद, कटासन और धौलाकुआं सहित पांवटा साहिब तक कई जगह सड़क खस्ताहाल है। गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालकों को अचानक दूसरी लेन में जाना पड़ता है। इससे तीखे मोड़ों पर हादसों का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मार्ग पर हाल के समय में कई हादसे हो चुके हैं। खनन सामग्री से लदे ट्रालों के पलटने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही को लेकर जिला दंडाधिकारी की ओर से प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जाने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर दबाव बढ़ने और इसकी हालत बिगड़ने की शिकायतें हैं। बरसात के बाद सड़क पर जमा मिट्टी और वाहनों की आवाजाही से उड़ती धूल ने आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि हाईवे के साथ उनका व्यापारिक संस्थान है। धूल-मिट्टी के कारण उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि फोरलेन निर्माण जल्द शुरू किया जाए और तब तक मौजूदा सड़क की मरम्मत करवाई जाए। स्थानीय निवासी महंत राम ने कहा कि गड्ढों के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी होती है तथा हादसों का खतरा बना रहता है। खस्ताहाल सड़क के कारण बीमार मरीजों को मेडिकल कॉलेज नाहन या पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने में भी अतिरिक्त समय लग सकता है। उन्होंने सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई। नाहन निवासी कपिल गर्ग ने कहा कि यह हाईवे सिरमौर को देहरादून-हरिद्वार के साथ हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से जोड़ता है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने तक भी रखरखाव जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार और संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि फोरलेन बनने में समय लग सकता है, लेकिन तब तक गड्ढों की मरम्मत और सड़क की देखरेख कर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी अनिल दहिया ने बताया कि कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच-07 को जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अपने अधीन लेगा। इसके बाद करीब 25 करोड़ रुपये के बजट से सड़क की हालत सुधारने का काम किया जाएगा। साथ ही, फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

माता तपेश्वरी मंदिर: 350 साल पुरानी सिद्धपीठ में मन्नत पूरी होने पर भक्त जलवाते हैं अखंड ज्योति

11 Oct 2026

कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, इमरजेंसी खिड़की से अंदर जाते दिखे यात्री

11 Oct 2026

पुलिस उपायुक्त यातायात ने ब्रीफिंग एवं फुट पेट्रोलिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

11 Oct 2026

केमिकल की आपूर्ति का झांसा देकर कारोबारी से 18.31 लाख रुपये की ठगी, तीन गिरफ्तार

11 Oct 2026

Meerut: सीता स्वयंवर के बाद हुआ परशुराम-लक्ष्मण संवाद

11 Oct 2026
विज्ञापन

Meerut: भैंसाली ग्राउंड में पानी भरने से रामलीला भवन में हुआ मंचन

11 Oct 2026

कानपुर: 49वीं रामलीला का आयोजन, गणेश पूजन से हुई शुरुआत

11 Oct 2026
विज्ञापन

महिला सुरक्षा को लेकर गोला में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

11 Oct 2026

नारी शक्ति अभियान के तहत सिकरीगंज में पुलिस का पैदल मार्च

11 Oct 2026

गोरखपुर: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

11 Oct 2026

गोरखपुर: नवरात्र के पहले दिन माता मातेश्वरी सेवा दरबार से निकली शोभायात्रा

11 Oct 2026

Meerut: माता कौशल्या से आज्ञा लेकर विश्वामित्र के साथ यज्ञ रक्षा को निकले राम-लक्ष्मण

11 Oct 2026

Meerut: विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए प्रभू श्रीराम ने उठाए शस्त्र

11 Oct 2026

नवरात्र के पहले दिन भटहट में एक दर्जन स्थानों पर हुई कलश स्थापना

11 Oct 2026

गोरखपुर: डॉ. रामविलास भारती की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

11 Oct 2026

कानपुर: नहर में उतराता मिला नवजात का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

11 Oct 2026

कानपुर: एस्केप कैफे लाउंज में छापेमारी, बरामद हुए कई हुक्के

11 Oct 2026

नवरात्र में भटहट कस्बे में गंदगी का अंबार

11 Oct 2026

अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कुचला, पत्नी की मौत

11 Oct 2026

हरियाणा के खेल मंत्री शूटिंग चैंपियनशिप में पहुंचे

11 Oct 2026

नोएडा में गणेश पूजन से रामलीला का शुभारंभ

11 Oct 2026

गुरुग्राम में 2019 से नई खेल सामग्री नहीं

11 Oct 2026

आरती राव बोलीं- गुरुग्राम अस्पताल निर्माण पर राजनीति उचित नहीं

11 Oct 2026

गैरसैंण में यूकेडी और यूकेडी डेमोक्रेटिक के बीच घमासान

11 Oct 2026

नवरात्र के पहले दिन मां भगवती की चौकियों में गूंजे भजन, भक्तों ने लगाए जयकारे

11 Oct 2026

गोरखपुर: शारदीय नवरात्र के पहले दिन बुढ़िया माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Oct 2026

स्वास्थ्य मंत्री ने तीन नए स्वास्थ्य केंद्र खोले

11 Oct 2026

जालंधर में हर्ष फायरिंग, महिला की मौत; बच्चे समेत दो लोग घायल

11 Oct 2026

कर्णप्रयाग: मां चंडिका की पूजा अर्चना के साथ हुई पद यात्रा शुरू, 20 को पहुंचेगी देहरादून

11 Oct 2026

Meerut: दरबार में रावण का शक्ति प्रदर्शन देख आश्चर्यचकित रह गए दरबारी

11 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed