{"_id":"6b0c6a84b4807bc0cc0ef24b","slug":"today-is-the-last-chance-to-correct-errors-in-registration-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-164198-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पंजीकरण में गलतियां सुधारने के लिए आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पंजीकरण में गलतियां सुधारने के लिए आज आखिरी मौका
Sun, 29 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी बोर्ड की कक्षा नौ और 11 में पंजीकृत विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में त्रुटियां सुधारने का सोमवार को आखिरी मौका है। जिले के 447 माध्यमिक विद्यालयों में इन दोनों कक्षाओं के 70 हजार से अधिक विद्यार्थियों के विवरण में गलती होने पर उसे ठीक कराने के लिए अब केवल एक दिन शेष है।
बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के अग्रिम पंजीकरण में दर्ज गलतियों को दूर करने के लिए 20 नवंबर से पोर्टल खोला है। 30 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद संशोधन का कोई दूसरा अवसर नहीं मिलेगा।
जिले में 28 राजकीय, 50 सहायता प्राप्त और 369 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालयों में कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। बोर्ड ने 20 नवंबर को संशोधन के संबंध में निर्देश जारी किए थे। इसके तहत विद्यालयों के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर अपने लॉगइन के माध्यम से विद्यार्थियों के विवरण में सुधार करा सकते हैं।
विज्ञापन
संशोधन के दायरे में विद्यार्थी का नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, लिंग, जाति, हिंदी या अंग्रेजी माध्यम, विषय और विषय कोड शामिल हैं। विद्यार्थियों की फोटो भी बदली जा सकेगी।
इसके अलावा कक्षा 11 के पंजीकरण में हाईस्कूल का अनुक्रमांक गलत दर्ज होने पर उसे भी ठीक कराया जा सकेगा। पंजीकरण विवरण हटाने और पहले हटाए गए विवरण को दोबारा बहाल करने की सुविधा भी दी गई है। डीआईओएस डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार रात समयसीमा समाप्त होने के बाद पोर्टल पर संशोधन का विकल्प बंद हो जाएगा।