{"_id":"6b0c699cf1cf7a103d0662d4","slug":"maharshi-sandipani-arrived-carrying-two-quintals-of-ghee-from-jodhpur-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-164222-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जोधपुर से दो क्विंटल देसी घी लेकर पहुंचे महर्षि संदीपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जोधपुर से दो क्विंटल देसी घी लेकर पहुंचे महर्षि संदीपनी
Sun, 29 Nov 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
जोधपुर से घी लेकर पहुंचे महर्षि संदीपनी।
अयोध्या। प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण का भाव लेकर राजस्थान के जोधपुर से महर्षि संदीपनी महाराज दो क्विंटल शुद्ध देसी घी लेकर रविवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यह घी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम की सेवा के लिए समर्पित किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास को उन्होंने घी सौंपा।
जोधपुर से लाए गए इस शुद्ध देसी घी का उपयोग राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के अखंड दीप को प्रज्ज्वलित रखने के साथ ही पूजा-अर्चना और भगवान के भोग में किया जाएगा। महर्षि संदीपनी महाराज ने बताया कि राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के समय से ही वह लगातार अयोध्या आकर घी समर्पित करते रहे हैं।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी दो क्विंटल शुद्ध देसी घी लेकर प्रभु श्रीराम के दरबार में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के चरणों में कुछ अर्पित करना उनके लिए सौभाग्य और परम संतोष का विषय है। रामलला की नियमित सेवा, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग के लिए यह घी समर्पित किया गया है। महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि यह केवल घी का दान नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा और सेवा भावना का प्रतीक है।