{"_id":"6b0c6bec056fdf6d5803dc93","slug":"a-tilak-of-affection-arrives-from-mithila-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-164200-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मिथिला से आया स्नेह का तिलक, रामनगरी में गूंज उठे मंगलगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मिथिला से आया स्नेह का तिलक, रामनगरी में गूंज उठे मंगलगीत
Sun, 29 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
मिथिला से तिलक लेकर अयोध्या पहुंचे जनकपुरवासी।
अयोध्या। सरयू की लहरों के उस पार से चला मिथिला का अनुराग शनिवार को रामनगरी के आंगन में उतर आया। जनकपुर से आए तिलकहरू के साथ न केवल उपहारों की सौगात थी, बल्कि सदियों पुराने रिश्तों की मिठास, लोक परंपराओं की सुगंध और सीताराम के विवाहोत्सव की मंगल कामना भी थी।
रामसेवकपुरम में वैदिक मंत्रों की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और मिथिला के मंगल गीतों के बीच भगवान श्रीराम का तिलकोत्सव संपन्न हुआ तो लगा मानो स्मृतियों में बसी त्रेतायुगीन परंपरा एक बार फिर साकार हो उठी हो।
विवाह की परंपरा के अनुरूप सीता-राम के स्वरूपों को सुसज्जित कर सिंहासन पर विराजमान कराया गया। फिर शुरू हुई तिलक की वह रस्म, जिसमें दो देशों की भौगोलिक दूरियां सिमटकर आत्मीयता के एक सूत्र में बंधती दिखाई दीं।
विज्ञापन
अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने राजा दशरथ की भूमिका में तिलकोत्सव की रस्म निभाई, जबकि जनकपुर के महापौर मनोज शाह जनक की भूमिका में रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तिलक की परंपरा पूरी हुई तो पूरा परिसर मंगल ध्वनियों से गूंज उठा।
मिथिला से आई महिलाओं ने माता सीता की सखियों के रूप में पारंपरिक नेपाली और मैथिली विवाह गीतों की स्वर लहरियां बिखेरीं। गीतों में कहीं बेटी के विवाह की उमंग थी तो कहीं पाहुन श्रीराम के स्वागत का उल्लास। तिलकहरू ने श्रीराम के लिए चांदी के आभूषण, कोट-पैंट सहित वस्त्र, फल, मिष्ठान, मेवा और अन्य मांगलिक उपहार अर्पित किए। जनकपुर के महापौर ने मिथिला शैली में बनी कलात्मक पेंटिंग भेंट की और विवाह का आमंत्रण पत्र सौंपकर अयोध्यावासियों को जनकपुर आने का न्योता दिया।
इस दौरान महंत रामानुज दास, नेपाल विहिप के केंद्रीय सदस्य मनोहर शाह, विहिप के धनुषा जिलाध्यक्ष संतोष शाह, कारसेवक पुरम प्रभारी शिवदास, वीरेंद्र, शैलेंद्र शुक्ल, शरद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।