{"_id":"6aa163928b216b47e40757f9","slug":"video-auraiya-fire-breaks-out-in-hut-after-sparks-fly-from-short-circuit-in-starter-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: स्टार्टर में शॉट सर्किट से उठी चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: स्टार्टर में शॉट सर्किट से उठी चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पसुआ गांव निवासी किसान की खेत पर बनी झोपड़ी में बुधवार दोपहर सबमर्सिबल के स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान, कपड़े, गेहूं, नकदी समेत विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। हादसे में करीब 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
पसुआ गांव निवासी जितेंद्र सिंह राजावत का खेत भैंसलौट गांव के समीप है। खेत की सिंचाई के लिए वहां समरसेबल लगा हुआ है। किसान इसी के पास बनी झोपड़ी में रहकर खेत की रखवाली और अपना गुजर-बसर करते थे। खाना बनाने से लेकर रहने तक की व्यवस्था झोपड़ी में ही थी। बताया गया कि बुधवार करीब तीन बजे समरसेबल के स्टार्टर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी उठी। चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। किसान के अनुसार आग में करीब दस हजार रुपये की नकदी, 12 हजार रुपये से अधिक कीमत का विद्युत स्टार्टर, गेहूं, कपड़े और अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित ने आग से करीब 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान बताया है।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रवीण मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और रिपोर्ट शासन को भेजकर नियमानुसार पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
कोतवाल विनेश कुमर सिंह ने बताया कि आग सूचना मिली मौके रूरूगंज चौकी पुलिस भेजी गई है।आग लगने कारण की जानकारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।