{"_id":"6aa1117c58c6ff26ae04f0b5","slug":"video-demolition-of-dilapidated-school-buildings-roofs-were-leaking-and-walls-had-developed-cracks-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जर्जर स्कूल भवनों का ध्वस्तीकरण, टपक रही थी छतें, दरक गई थी दीवारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जर्जर स्कूल भवनों का ध्वस्तीकरण, टपक रही थी छतें, दरक गई थी दीवारें
बाह। बेसिक शिक्षा विभाग ने जर्जर स्कूल भवनों के ध्वस्तीकरण का अभियान चला रहा है। अभियान के तहत बाह विकास खंड के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट कलींजर के जर्जर भवन को बुल्डोजर चलवा कर ध्वस्त किया गया। पुराने भवन की छतें टपकने लगी थी। दीवारें दरक गई थी। बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा का खतरा पैदा हो जाता था। इतना ही नहीं फरैरी के प्राथमिक विद्यालय के भवन को भी ध्वस्त किया गया है। भवन की दीवारें फट गई थी। खिड़की, जंगले आदि क्षतिग्रस्त हो गये थे। छत से प्लास्टर उखड़ कर गिरता था, बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया था। विभाग ने जर्जर स्कूल भवन चिन्हित कर बच्चों को बैठाने के लिए पहले से ही प्रतिबंधित कर दिए थे। निष्प्रयोज्य भवन की इबारत लिखवा दी थी। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज ने बताया कि छात्रहित में जर्जर स्कूल भवन ध्वस्त किए जा रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर विभाग ध्वस्तीकरण का अभियान चला रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।