{"_id":"6aa1abebc6a9bda6ad042c77","slug":"sp-state-president-shyam-lal-pal-will-address-the-pda-conference-on-the-12th-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151225-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 12 को पीडीए सम्मेलन को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 12 को पीडीए सम्मेलन को करेंगे संबोधित
Thu, 10 Sep 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
औरैया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 12 सितंबर को जनपद के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने वार्ता के दौरान यह जानकारी साझा की।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुबह 10 बजे औरैया पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों व आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद शहर के नेशनल हाईवे पर स्थित सांई मंदिर परिसर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जनपद स्तर के सभी पदाधिकारियों के अलावा बूथ स्तर के बीएलए भाग लेंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। वार्ता के दौरान पूर्व विधायक मदन गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर, राजकुमार दोहरे, बड़े लाल यादव, ओके चौधरी सहित सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।