{"_id":"6aa10709431cf548dd09f154","slug":"video-skeleton-of-a-newborn-found-in-a-water-tank-by-the-canal-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नहर किनारे पानी की टंकी में मिला नवजात का कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नहर किनारे पानी की टंकी में मिला नवजात का कंकाल
मलपुरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के समीप नहर किनारे मंगलवार शाम एक प्लास्टिक की पानी की टंकी में नवजात का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि मिर्जापुर गांव के पास नहर किनारे 500 लीटर की सफेद प्लास्टिक की पानी की टंकी पड़ी हुई है, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और टंकी की जांच की। इस दौरान टंकी के अंदर नवजात का कंकाल दिखाई दिया।
पुलिस ने मौके से कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना रहा।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि नवजात के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया कंकाल करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।