{"_id":"6991d371587d224bb90837a9","slug":"video-water-mission-officials-disappear-leaving-the-overhead-tank-work-incomplete-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओवरहेड टैंक का काम अधूरा छोड़ जल मिशन के अधिकारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहेड टैंक का काम अधूरा छोड़ जल मिशन के अधिकारी गायब
जल जीवन मिशन के अधिकारी टोकरा पट्टी गांव में पेयजल के लिए ओवरहैड टैंक का अधूरा निर्माण छोड़ कर जल जीवन मिशन के
अधिकारी गायब हो गए। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिला।
टोकरा पट्टी गांव में सुनपुरा कलां मार्ग किनारे दो साल पूर्व ओवर हैड टैंक बनाने का काम शुरू किया गया। जिसका आधे से अधिक काम हो गया। पानी के लिए इसका पंपसेट भी लगा दिया गया। परिसर की चारों तरफ बाउंड्री भी करा दी, लेकिन इसके बाद उसकी सुध नहीं ली। गांव निवासी समरपाल सिंह, भूकन यादव, डॉ.सत्यपाल सिंह, बब्बू मलिक, अनवार सैफी आदि ग्रामीणों का कहना है कि मिशन द्वारा गांव में पाइप लाइन तो बिछा दी गई। मगर इसकेे बाद उसमें पानी नहीं चलाया। जो सड़क तोड़ी गई थी, उसे भी अपने हाल पर छोड़ गए। दो साल से गांव के लोग पाइप लाइन से पेयजल मिलने की आस लगाए बैठे हैं। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।