फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी: सितंबर की टॉप-10 भर्तियां, 44000 से अधिक रिक्तियां, इनमें आधे से ज्यादा वैकेंसी 10वीं पास के लिए

Sat, 05 Sep 2026 02:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 02:17 PM IST
सार

Sarkari Naukri 2026: सितंबर में 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और स्नातकोत्तर उम्मीदवारों के लिए डाक विभाग, बैंक, रेलवे, एसएससी, एनआईसी और यूपीएससी में अवसर हैं। यहां सितंबर की टॉप-10 भर्तियों की जानकारी दी गई है, इनमें सरकारी नौकरी की 44,637 वैकेंसी हैं।
 

विज्ञापन
Top 10 Govt Jobs September 2026: 44,637 Vacancies for 10th Pass to Postgraduate Candidates
September 2026 Sarkari Naukari - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Top 10 Govt Jobs September 2026: सितंबर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए कई बड़े अवसर खुले हैं। डाक विभाग की 10वीं पास भर्ती से लेकर इंजीनियरिंग, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और भू-विज्ञान क्षेत्र की नौकरियों तक आवेदन का मौका है। इन 10 भर्तियों को मिलाकर 44,637 पद हैं। हालांकि, सभी भर्तियों की योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया अलग-अलग है, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित अधिसूचना देखना जरूरी है।

Top 10 Govt Jobs September 2026: 44,637 Vacancies for 10th Pass to Postgraduate Candidates
India Post GDS Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

1. India Post GDS Recruitment 202

डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 23,757 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पद शामिल हैं। यह भर्ती खास तौर पर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है। पंजीकरण 31 अगस्त से शुरू हो चुका है, जबकि ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा और इस भर्ती में पिछली अनुसूची का पंजीकरण नंबर मान्य नहीं होगा। अधिक पढ़ें...

 
श्रेणी विवरण
भर्ती संस्था डाक विभाग
पद ग्रामीण डाक सेवक (BPM, ABPM, डाक सेवक)
कुल पद 23,757
योग्यता 10वीं पास
पंजीकरण 31 अगस्त–19 सितंबर 2026
आवेदन/शुल्क 2–21 सितंबर 2026
सुधार 23–24 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026

 

Top 10 Govt Jobs September 2026: 44,637 Vacancies for 10th Pass to Postgraduate Candidates
IBPS RRB Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

2. IBPS RRB-XV Recruitment 2026

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का मौका है। आईबीपीएस की आरआरबी-XV प्रक्रिया में ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) और ऑफिसर स्केल-I, II व III के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। ऑफिसर संवर्ग में उम्मीदवार केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकता है। अधिक पढ़ें...

 
श्रेणी विवरण
भर्ती संस्था आईबीपीएस
भर्ती आरआरबी-XV
पद ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I, II, III
कुल पद 13,000+
आवेदन शुरू 1 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
चयन पद के अनुसार प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 Govt Jobs September 2026: 44,637 Vacancies for 10th Pass to Postgraduate Candidates
SSC JE 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

3. SSC JE Recruitment 2026

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े पद हैं। आवेदन 2 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 22 सितंबर 2026 तक फॉर्म भरा जा सकता है। संबंधित विषय में बीई/बीटेक या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन पेपर-1 और पेपर-2 के आधार पर होगा। अधिक पढ़ें...

 
श्रेणी विवरण
भर्ती संस्था कर्मचारी चयन आयोग
पद जूनियर इंजीनियर
कुल पद 1,748
योग्यता संबंधित इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या 3 वर्षीय डिप्लोमा
आवेदन शुरू 2 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026
पेपर-1 अक्तूबर/नवंबर 2026
पेपर-2 दिसंबर 2026
वेतन स्तर लेवल-6, ₹35,400–₹1,12,400

 

विज्ञापन
Top 10 Govt Jobs September 2026: 44,637 Vacancies for 10th Pass to Postgraduate Candidates
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

4. RRB JE Recruitment 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर समेत संबंधित पदों की भर्ती में संशोधन करते हुए कुल रिक्तियां बढ़ाकर 4,029 कर दी हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के जरिए होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 है। अधिक पढ़ें...

 

श्रेणी विवरण
भर्ती संस्था रेलवे भर्ती बोर्ड
प्रमुख पद जूनियर इंजीनियर समेत संबंधित पद
कुल रिक्तियां 4,029
योग्यता संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/बीई/बीटेक
आवेदन शुरू 14 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026
चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed