फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On the occasion of Krishna Janmotsav, Arya Samaj performed a Yajna and prayed for the welfare of the world.

Amroha News: कृष्ण जन्मोत्सव पर आर्य समाज ने यज्ञ कर विश्व कल्याण की कामना की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Krishna Janmotsav, Arya Samaj performed a Yajna and prayed for the welfare of the world.
अमरोहा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आर्य समाज अमरोहा की यज्ञशाला में विश्व कल्याण और समाज की सुख-शांति के लिए वैदिक यज्ञ हुआ। आर्य समाज के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में बड़ी संख्या में आर्यजनों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ अनुष्ठान संपन्न हुआ। यज्ञ के दौरान वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
विज्ञापन

आचार्य विमल देव अग्निहोत्री के ब्रह्मत्व में यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ में आहुति देते हुए समाज में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, कीर्ति और वैभव की कामना की गई। साथ ही पर्यावरण की शुद्धि तथा सभी उपस्थित आर्यजनों के सुखमय और मंगलमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। आचार्य विमल देव अग्निहोत्री ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। यज्ञ के मुख्य यजमानों में अंजू आर्या, विनय आर्य, बीना रुस्तगी, अशोक रुस्तगी, मधु खुराना, अश्विनी खुराना, सुप्रिया खुराना, सत्य खुराना, अमिता आर्या, आर्येंद्र आर्य, तूलिका आर्या और अभय आर्य शामिल थे।
विज्ञापन

आर्य समाज के मंत्री अभय आर्य ने वेदी का संचालन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन साहस, संयम और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जन्मोत्सव का वास्तविक उद्देश्य श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चिंतन-मनन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना है। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान नत्थू सिंह आर्य, हेतराम सागर, अंकुर अग्रवाल, विनय त्यागी, डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, डॉ. दीपक अग्रवाल, सुरेश विरमानी, प्रो. अनिल रायपुरिया, राजनाथ गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed