{"_id":"695e6b2ccdd94972bb0b5930","slug":"video-students-at-shiv-inter-college-took-an-oath-to-follow-traffic-rules-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिव इंटर कॉलेज में यातायात के नियमाें के पालन की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव इंटर कॉलेज में यातायात के नियमाें के पालन की दिलाई शपथ
गजरौला के शिव इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को यातायात के नियमों के पालन की शपथ दिलाई। कहा कि ट्रेन गुजर जाने पर ही फाटक पार करेंगे। रेल की पटरियों की बजाय पैदल यात्री पुल से पार होंगे।
राष्ट्रीय सुरक्षा यातायात माह में बुधवार सुबह प्रार्थना के बाद प्रधानाचार्य डॉ.शरद कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को शपथ दिलाई कि यातायात के सभी नियमों का पालन करेंगे। भारी वाहन गुजरने के बाद ही सड़क पार करेंगे। रेल की पटरियों के बीच से नहीं गुजरेंगे। परिवार के सदस्यों और अपने आस पास के लोगों को समझाएंगे कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। इस दौरान गगन अग्रवाल, एनडी शर्मा, शैलेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जयविंद्र सिंह, नवनीत सिंह, अनिल यादव, ज्ञानेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंचल कुमारी, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।