{"_id":"6951317310697f7f410155dd","slug":"video-road-was-blocked-with-a-dead-body-and-demands-for-compensation-were-raised-2025-12-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, मुआवजे की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बीए की छात्र की मौत के बाद जब पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम करीब चार बजे शव घर पहुंचा तो गुस्साएं परिजनों ने किसान संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब 4.50 बजे रहरा में हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सरकार से उचित मुआवजे की मांग की गई और रहरा पुलिस पर आरोप लगाया कि हादसे के बाद परिजनों को सूचना नहीं दी गई। सीधा शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। शनिवार की रात को रहरा निवासी बीए के छात्र प्रशांत की दौरारा में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसकी जेब में आईडी रखी हुई थी। इसके बाद भी परिजनों को पुलिस ने सूचना नहीं दी और शव को सीधा पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.दिग्विजय भाटी ने कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए। पुलिस ने शव सीधा एंबुलेंश में रखवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजनों को साथ लेकर शव के साथ भेजना चाहिए था। लोगों ने एसडीएम व सीओ को मौके पर बुलाने की मांग की। इस दौरान पुलिस कर्मियों से ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुई। जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई।
बयान: हादसे में छात्र की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है, जो नाम परिजनों द्वारा बताया जा रहा है उसे विवेचना में शामिल कराया जाएगा। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में कर रखा है। --पंकज कुमार त्यागी, सीओ हसनपुर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।