{"_id":"6a340582f9f3f90ddc0b20f8","slug":"video-despite-an-expenditure-of-rs22226-lakh-residents-of-lisdi-and-katai-are-not-getting-water-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"222.26 लाख रुपये खर्च होने पर भी लिसड़ी और कटाई के लोगों को नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
222.26 लाख रुपये खर्च होने पर भी लिसड़ी और कटाई के लोगों को नहीं मिल रहा पानी
Vimal Sharma
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:19 PM IST
Link Copied
लिसड़ी बुजुर्ग और कटाई केे लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए तीन साल पूर्व हुआ ओवरहेड टैंक बनाने का काम पूरा नहीं हो सका। पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क तोड़कर छोड़ दी गई। ओवरहेड टैंक से पानी नहीं मिलने के कारण दोनों गांवों के लोग हैंडपंप या सबमर्सिबल से पेयजल का इंतजाम कर रहे हैं।
जल जीवन मिशन ने लिसड़ी बुजुर्ग और कटाई ग्राम पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए तीन साल पूर्व ओवरहेड टैंक बनाने का काम शुरू किया। ओवरहेड टैंक लिसड़ी बुजुर्ग गांव के रकबे में बनाया जा रहा है। इसी से नजदीकी ग्राम पंचायत कटाई के लोगों को भी पानी मिलेगा। मिशन के अधिकारियों ने ओवरहेड टैंक के साथ ही दोनों गांवों में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया। जिसके लिए दोनों गांवों के हरेक मोेहल्ले की पक्की गली को तोड़ दिया। जिसके बाद गलियों की टूटी सड़क की सुध नहीं ली। ओवरहेड टैंक का भी काम पूरा नहीं हुआ, जबकि मिशन ने 222.26 लाख
रुपये खर्च कर दिए। दोनों गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। लिसड़ी बुुजुर्ग के ग्राम प्रधान कबीर खान का कहना है कि ओवरहेड टैंक से पानी नहीं मिल रहा है। अभी ओवरहेड टैंक का निर्माण ही अधूरा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।