फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Inspected the Women's Shelter and the Juvenile Observation Home.

Amroha News: नारी निकेतन और बाल सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Inspected the Women's Shelter and the Juvenile Observation Home.
अमरोहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने मुरादाबाद स्थित नारी निकेतन और राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। सचिव अभिषेक कुमार व्यास के नेतृत्व में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमलता त्यागी और न्यायिक मजिस्ट्रेट इंदू नागर ने महिलाओं व बच्चों से बातचीत कर सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

नारी निकेतन में महिलाओं ने स्वास्थ्य, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं बताईं। अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं बाल सम्प्रेक्षण गृह में शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, काउंसलिंग, मानसिक विकास और पुनर्वास की व्यवस्थाएं देखी गईं। बच्चों को सकारात्मक माहौल, उचित मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया गया। नशे से दूर रखने के लिए नियमित निगरानी और जागरूकता के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

टीम ने रिकॉर्ड, साफ-सफाई, सुरक्षा और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली भी जांची। नारी निकेतन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम प्रभावी करने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा में लापरवाही न बरतने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed