फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukmani Cricket Academy won two matches.

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने जीते दो मुकाबले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rukmani Cricket Academy won two matches.
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मुकाबले जीते। पहले मैच में डीएनएस क्रिकेट एकेडमी को 154 रन और दूसरे में एमसीए को 19 रन से हराया।
विज्ञापन

डिडौली स्थित डीएनएस मैदान पर रुक्मणी ने छह विकेट पर 238 रन बनाए। नितीश पासी ने 44, सुफियान ने 34, मोहम्मद जीशान ने 31 और मोहम्मद अर्श ने 27 रन बनाए। जवाब में डीएनएस की टीम 21 ओवर में 84 रन पर सिमट गई। आयुष ने चार, कप्तान आतिफ खान और रामिश रजा ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में रुक्मणी ने 39.2 ओवर में 211 रन बनाए। शनीब खान ने 56 और अंश गौतम ने 52 रन बनाए। जवाब में एमसीए की टीम कप्तान मोहम्मद नादिर के 104 रन के बावजूद 36.5 ओवर में 192 रन पर आउट हो गई। कृष्णा यादव और मोहम्मद अरीब ने तीन-तीन विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed