{"_id":"6aaee2f3ede19dcb3703285d","slug":"the-divisional-commissioner-reviewed-the-preparations-for-the-tigri-ganga-fair-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173427-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंडलायुक्त ने तिगरी गंगा मेले की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंडलायुक्त ने तिगरी गंगा मेले की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शनिवार को डीएम डॉ. नितिन गौड़ के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के चलते सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, महिलाओं के चेंजिंग रूम, यातायात व पार्किंग की व्यवस्था कराने तथा घाटों पर सुरक्षा इंतजाम समय से पूरा करने को कहा। संबंधित विभागों को कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करने और आपसी समन्वय से मेला क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित व सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पैंटून पुल के संबंध में डीएम ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। इस दौरान एएसपी अखिलेश भदौरिया, एसडीएम शैलेश कुमार दुबे, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।